[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उत्पादन से पहले सुरक्षा, खनन में सुरक्षा मानकों से समझौता स्वीकार नहीं : बोहरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उत्पादन से पहले सुरक्षा, खनन में सुरक्षा मानकों से समझौता स्वीकार नहीं : बोहरा

खेतड़ी कॉपर माइंस में 40वें खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और श्रमिकों ने लिया दुर्घटनामुक्त खनन का संकल्प; प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आजाद अहमद खान 

खेतड़ीनगर : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स इकाई के सर्विस शाफ्ट मैदान में मंगलवार को 40वें खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के अजमेर क्षेत्र-1 एवं क्षेत्र-2, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में खनन कार्यों के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य और श्रमिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त खनन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख पुरुषोत्तमदास बोहरा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीजीएमएस निरीक्षण दल के प्रमुख नरेंद्र कुमार, उपमहाप्रबंधक (सिविल) मनीष गवई, भूपेश बंबोरिया, निरीक्षण दल के सदस्य वैभव कामथ, वत्स वीएस और डॉ. दीपिका खुराना मौजूद रहे।

उत्पादन लक्ष्य जरूरी, लेकिन श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि

कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा ने कहा कि इस बार खान सुरक्षा सप्ताह ‘स्वस्थ खनिक, सुरक्षित खनन, राष्ट्र की उन्नति’ विषय पर मनाया जा रहा है। खनन कार्यों में उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके लिए सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों से सुरक्षा नियमों एवं निर्धारित कार्यप्रणाली का गंभीरता से पालन करते हुए दुर्घटनामुक्त खनन के लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया।

सुरक्षित खनन प्रत्येक कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी

खान प्रबंधक जगदीश सिंह सोढ़ा ने कहा कि सुरक्षित खनन केवल प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक का सामूहिक दायित्व है। खदानों में कार्य के दौरान सतर्कता, सुरक्षा मानकों की पालना और आपसी समन्वय से दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम की जा सकती है।

डीजीएमएस निरीक्षण दल के प्रमुख नरेंद्र कुमार ने खान सुरक्षा से संबंधित वैधानिक प्रावधानों और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर उनका निराकरण करना आवश्यक है। सुरक्षा निरीक्षण का उद्देश्य केवल कमियों को चिह्नित करना नहीं, बल्कि सुरक्षित कार्य संस्कृति को निरंतर बेहतर बनाना है।

बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति से दिया सुरक्षा का संदेश

समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सुरक्षा विषय पर नाट्य प्रस्तुतियां देकर जागरूकता का संदेश दिया। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। श्रमिक निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह शेखावत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई।

सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा जागरूकता को केवल एक सप्ताह तक सीमित रखने के बजाय दैनिक कार्यप्रणाली और व्यवहार का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गणेश पांडोले ने किया।

इस अवसर पर खान अभियंता पंकज सिंह, बिनायक साहू, नागेश राजपुरोहित, जितेंद्र कात्याल, जगमोहन बानरा, मुख्य प्रबंधक संजीव साहू, भूषण रोजा, चेतन जैन, साई कौशिक और चंदन सिंह सहित विभिन्न विभागों के सहायक महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77