[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू की 13 पंचायत समितियों में 27 नवंबर को होगा प्रधान का चुनाव, शाम को आएंगे नतीजे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू की 13 पंचायत समितियों में 27 नवंबर को होगा प्रधान का चुनाव, शाम को आएंगे नतीजे

सुबह 10 बजे शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया, 11 बजे तक नामांकन; जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान, निर्वाचन स्थलों का निर्धारण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिले की सभी 13 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए शुक्रवार, 27 नवंबर को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। इसके लिए संबंधित पंचायत समितियों के निर्वाचित सदस्यों की बैठक सुबह 10 बजे निर्धारित स्थानों पर आयोजित होगी। जिला निर्वाचन प्रशासन ने चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी करने के साथ निर्वाचन स्थलों का भी निर्धारण कर दिया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 और 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

सुबह नामांकन, शाम को मतगणना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे निर्वाचित सदस्यों की बैठक शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। सुबह 11.30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि दोपहर एक बजे तक अभ्यर्थी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। आवश्यकता होने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी।

इन स्थानों पर होगा प्रधान पद का निर्वाचन

पंचायत समिति सरदारशहर के लिए पंचायत समिति का पुराना सभागार, सरदारशहर पूर्व के लिए नवीन सभागार, भानीपुरा के लिए ग्राम पंचायत भवन सभागार, राजगढ़ के लिए पंचायत समिति सभागार, चांदगोठी के लिए राजगढ़ पंचायत समिति का प्रधान कक्ष, बीदासर के लिए पंचायत समिति सभागार तथा सिद्धमुख के लिए तहसील कार्यालय निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार सुजानगढ़ के लिए पंचायत समिति सभागार, तारानगर पूर्व के लिए तारानगर पंचायत समिति का प्रधान कक्ष, तारानगर पश्चिम (भालेरी) के लिए तारानगर पंचायत समिति सभागार, रतनगढ़ के लिए पंचायत समिति सभागार, चूरू उत्तर के लिए चूरू पंचायत समिति का प्रधान कक्ष तथा चूरू पंचायत समिति के लिए पंचायत समिति सभाकक्ष में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी।

सभी पंचायत समितियों के संबंधित निर्वाचन अधिकारियों ने निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77