झुंझुनूं में सरकारी आवास से जेवरात चोरी का खुलासा, 50 वर्षीय महिला गिरफ्तार
न्यू हाउसिंग बोर्ड में हुई थी वारदात, 13 दिन बाद पुलिस को मिली सफलता; सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस
झुंझुनूं : शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में सरकारी आवास से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले का कोतवाली पुलिस और जिला विशेष दल ने खुलासा किया है। पुलिस ने सोमवार को मामले में आदर्श कॉलोनी रीको निवासी 50 वर्षीय भंवरी देवी पत्नी सीताराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने पूछताछ में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस महिला से गहन पूछताछ कर रही है।
परिवार की गैरमौजूदगी में हुई थी चोरी
पुलिस के अनुसार पचेरी कलां के निहालोठ की ढाणी निवासी संजीव कुमार ने 11 नवंबर को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। संजीव कुमार वर्तमान में न्यू हाउसिंग बोर्ड स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। रिपोर्ट में बताया कि 10 नवंबर को परिवार की गैरमौजूदगी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आवास में प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। अगले दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके ससुर तेजसिंह ने फोन पर चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विशेष टीम की मदद से हुआ वारदात का खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विभिन्न जांच दलों और खोजी श्वान दस्ते की मदद से साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का भी विश्लेषण किया गया। संदिग्धों से पूछताछ और विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस भंवरी देवी तक पहुंची।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं शहर वृत्ताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के निर्देशन में कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार मील और जिला विशेष दल के उपनिरीक्षक हेमराज मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
तीन पुलिसकर्मियों का रहा विशेष योगदान
वारदात के खुलासे में जिला विशेष दल के उपनिरीक्षक हेमराज मीणा, कांस्टेबल संदीप और सुनील गर्वा का विशेष योगदान रहा। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, विक्रम सिंह, शशिकांत, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र थाकन, महेन्द्र, बुलेश, हरिश तथा कांस्टेबल चेनाराम, रूपेन्द्र ओला, प्रवीण, बलराम, योगेन्द्र सिंह, अमित, गौतम, योगेन्द्र और कुलदीप शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया है। हालांकि चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी के संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2566438


