[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में बिना बारिश सड़क पर भरा गंदा पानी, सफाई व्यवस्था की खुली पोल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में बिना बारिश सड़क पर भरा गंदा पानी, सफाई व्यवस्था की खुली पोल

वार्ड 16 में नालियों की सफाई नहीं होने से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान, पार्षद का आरोप—लिखित शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में बदहाल सफाई व्यवस्था आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। बाजार और बस स्टैंड जाने वाले प्रमुख मार्ग पर जलभराव के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर वार्ड पार्षद शाबिर अली जाटु ने नगरपालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

पार्षद जाटु ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका प्रशासन को मौखिक रूप से अवगत करवाया गया। लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इस मार्ग पर तीन निजी विद्यालय भी संचालित हैं। ऐसे में सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच से स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ रहा है।

पार्षद बोले—जब हमारी ही सुनवाई नहीं, तो जनता की कौन सुनेगा

पार्षद शाबिर अली जाटु ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना बारिश के ही सड़क पर गंदा पानी जमा होना नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में कांग्रेस का चेयरमैन होने के बावजूद कांग्रेस के पार्षदों की ही सुनवाई नहीं हो रही है, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा।

पार्षद ने नगरपालिका प्रशासन से वार्ड नंबर 16 की नालियों की तत्काल सफाई करवाने और सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि बार-बार शिकायत के बावजूद बनी हुई इस समस्या से वार्डवासियों और स्कूली बच्चों को कब राहत मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77