[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सड़क हादसे में घायल तेंदुए का सफल बचाव, उपचार के लिए भेजा जयपुर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सड़क हादसे में घायल तेंदुए का सफल बचाव, उपचार के लिए भेजा जयपुर

बाजौर गांव के पास हुआ हादसा, वन विभाग ने जयपुर से बुलाया विशेष बचाव दल; पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से सफल रहा अभियान

सीकर : जिले के बाजौर गांव के निकट सड़क दुर्घटना में घायल हुए तेंदुए का वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक बचाव किया। घायल तेंदुए को उपचार एवं देखभाल के लिए जयपुर स्थित वन्यजीव बचाव केंद्र भेजा गया है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में वन विभाग, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के आपसी समन्वय से अभियान सफल रहा।

वन विभाग को सोमवार रात बाजौर गांव के निकट सड़क दुर्घटना में तेंदुए के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उप वन संरक्षक प्रदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्रीय वन अधिकारी रंजीत खीचड़ विभागीय टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जयपुर से बुलाया विशेष बचाव दल

घायल तेंदुए के सुरक्षित बचाव और उपचार के लिए जयपुर से विशेषज्ञ दल को बुलाया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक तंवर ने आवश्यक चिकित्सकीय सावधानियां बरतते हुए तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित बचाव अभियान पूरा किया। इसके बाद तेंदुए को आगे के उपचार और देखभाल के लिए जयपुर भेज दिया गया।

अभियान के दौरान उप वन संरक्षक प्रदीप कुमार, सहायक वन संरक्षक सौरभ कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रीमाधोपुर जितेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश सोकरिया एवं वन मंडल उड़नदस्ता सीकर की टीम मौजूद रही।

उप वन संरक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों, स्थानीय पुलिस बल तथा ग्रामवासियों के सराहनीय सहयोग से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी घायल तेंदुए का सुरक्षित बचाव संभव हो सका।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77