बिसाऊ में सड़क पर हादसे का खतरा, चैंबर का ऊंचा जाल बना मुसीबत
भीखनसर-टांई मार्ग पर सड़क से 3 से 4 इंच ऊंचा उठा लोहे का जाल, पहले भी उठ चुका है मामला, फिर भी पालिका प्रशासन ने नहीं ली सुध
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के मुख्य बाईपास से भीखनसर और टांई जाने वाले मार्ग पर नगरपालिका की ओर से चैंबर पर लगाया गया लोहे का जाल हादसों को न्योता दे रहा है। सड़क की सतह से करीब तीन से चार इंच ऊंचा उठा यह जाल वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। खासकर इस मार्ग से गुजरने वाले अनजान बाइक सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
यह मार्ग आवागमन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस रास्ते पर दो मंदिर, श्मशान भूमि, इंडेन गैस एजेंसी और एक निजी संस्था स्थित है। इसके अलावा भीखनसर और टांई गांवों के लिए भी इसी मार्ग से आवागमन होता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन चालक और राहगीर यहां से गुजरते हैं। रात के समय सड़क से ऊंचा उठा लोहे का जाल दुर्घटना का कारण बन सकता है।
पहले भी उठाया था मुद्दा, समस्या अब भी बरकरार
इस समस्या को लेकर पूर्व में भी सोशल मीडिया के माध्यम से खबरें प्रकाशित कर नगरपालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया था। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि इस लोहे के जाल के कारण कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से मौके का निरीक्षण करवाकर चैंबर के लोहे के जाल को सड़क की सतह के बराबर करवाने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। अब देखना यह है कि पालिका प्रशासन समय रहते समस्या का समाधान करता है या किसी हादसे का इंतजार करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2566678

