सरदारशहर में हरियाणा का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, दो पिस्टल और 10 कारतूस बरामद
चार हत्याओं सहित 22 आपराधिक मामलों में आरोपी है जितेंद्र जोगी, बीदासर में हत्या के मामले में था वांछित; डीएसटी और सरदारशहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत चूरू जिला विशेष टीम (डीएसटी) और सरदारशहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हरियाणा के हांसी निवासी इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू जोगी उर्फ अजीत जोगी (51) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या के चार मामलों सहित कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के मार्गदर्शन एवं कुलदीप वालिया के पर्यवेक्षण में डीएसटी प्रभारी उपनिरीक्षक किशनाराम बिश्नोई और सरदारशहर थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई की गई।
शादी समारोह में शामिल होने आया था आरोपी
पुलिस के अनुसार 23 नवंबर को डीएसटी प्रभारी किशनाराम बिश्नोई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा का वांछित इनामी आरोपी सरदारशहर में रतनगढ़ रोड स्थित जय महल होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद डीएसटी और सरदारशहर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यू मोटर मार्केट, सूर्या नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

अवैध हथियार बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने हथियारों और कारतूसों को जब्त कर 24 नवंबर को सरदारशहर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले का अग्रिम अनुसंधान उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कर रहे हैं।
चार हत्याओं सहित 22 आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस के मुताबिक जितेंद्र जोगी के खिलाफ कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के चार मामले भी शामिल हैं। आरोपी बीदासर थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था और उस पर इनाम भी घोषित था।
कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम
कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी किशनाराम बिश्नोई, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, कुलदीप, राकेश कुमार, विक्रम, गोपीराम और लोकेश कुमार शामिल रहे। वहीं सरदारशहर थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप मीणा, प्रताप सिंह, जगदीप प्रसाद, गौरीशंकर, महेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, रविन्द्र सिंह, आदराम मीणा और कांस्टेबल नन्दलाल की भी भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2566716


