सरदारशहर के ग्रामीण इलाकों में 120 किमी सड़कें बदहाल:ग्रामीणों ने PWD से मरम्मत की मांग की, विभाग पर लापरवाही का आरोप
सरदारशहर के ग्रामीण इलाकों में 120 किमी सड़कें बदहाल:ग्रामीणों ने PWD से मरम्मत की मांग की, विभाग पर लापरवाही का आरोप
सरदारशहर : सरदारशहर के ग्रामीण इलाकों में करीब 120 किलोमीटर सड़कें खराब हालत में हैं। इन सड़कों की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) को कई बार बताने के बाद भी इन सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि साडासर से सुई महाजन, सावर से दल्लूसर, तोलासर, भाटवाला, भोजासर छोटा से लूणासर, मालसर और मालकसर तक जाने वाली मुख्य सड़कें कई जगह टूटी हुई हैं। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत होती है।
मालसर गांव के मदन भादू, मालकसर के कानदास स्वामी और लूणासर के गौरधन पांडर ने बताया कि ग्रामीण इलाकों की सड़कें लंबे समय से खराब हैं। ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। इसके बावजूद अब तक सड़कों की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने विभाग से जल्द सड़कों का निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द कार्रवाई कर खराब सड़कों की मरम्मत की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2379983


