मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताए तनाव प्रबंधन के उपाय
परीक्षा के तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोच और संवाद पर दिया जोर
झुंझुनूं : मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत गुरुवार को शहीद जेपी जानू स्कूल में तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और तनाव से निपटने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी देना रहा।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में बीडीके अस्पताल के वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कपूर थालौर ने विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव को कम करने तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच रखने, समय का उचित प्रबंधन करने और तनाव महसूस होने पर परिवार के सदस्यों एवं शिक्षकों से खुलकर संवाद करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ को कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन के उपायों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य अभिषेक चौधरी सहित शिक्षक, अन्य स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत 10 अक्टूबर तक जिलेभर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ समय पर सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2379972


