दीपावली से पहले मंडावा में सफाई अभियान शुरू, वार्डवार टीमें गठित
मुख्य बाजारों, गलियों, धार्मिक स्थलों और नालियों की होगी विशेष सफाई; अधिशासी अधिकारी वर्षा चौधरी के निर्देशन में अभियान संचालित
मंडावा : दीपावली पर्व को देखते हुए नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में अलग-अलग सफाई टीमों का गठन कर उन्हें क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी वर्षा चौधरी के निर्देशन में संचालित इस अभियान की निगरानी सफाई निरीक्षक सत्यनारायण बावलिया को सौंपी गई है। सफाई टीमों के कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि सभी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
अभियान के तहत शहर के मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, गली-मोहल्लों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों के साथ नालियों की विशेष सफाई करवाई जा रही है। अधिशासी अधिकारी वर्षा चौधरी ने अभियान को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2497842

