[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल पंचायत में खतरनाक मोड़ बना हादसों का कारण, संकेतक और रिफ्लेक्टर तक नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

लोयल पंचायत में खतरनाक मोड़ बना हादसों का कारण, संकेतक और रिफ्लेक्टर तक नहीं

चनाना जाने वाली मुख्य सड़क पर सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखते, कई बार हो चुकी टक्कर; ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से सुरक्षा इंतजाम की मांग की

चनाना : ग्राम पंचायत लोयल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने से मिरासियों के घर होते हुए चनाना की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर बना खतरनाक मोड़ हादसों को न्योता दे रहा है। मोड़ के उत्तर दिशा में बनी चारदीवारी के अंदर बबूल और अन्य पेड़ों का घना झुरमुट है। इसके कारण चनाना की ओर से आने वाले वाहन मोड़ पर पहले से दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मोड़ पर पहले भी कई बार वाहनों की टक्कर हो चुकी है। उनका कहना है कि इस समस्या को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

मोड़ पर न तो रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं और न ही चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। सड़क पर रेडियम और सफेद पट्टी भी नहीं बनाई गई है। इसके अलावा वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए कोई अवरोधक भी नहीं बनाया गया है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मोड़ के आसपास झाड़ियों और पेड़ों की छंटाई करवाने के साथ रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और सड़क पर सफेद पट्टी लगाने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों को पहले से मोड़ की जानकारी मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22