17 छात्रावासों में 800 प्रतिभागियों ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिलेभर में सामाजिक समरसता और सेवा भावना का दिया संदेश
झुंझुनूं : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से शुक्रवार को जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ गतिविधि आयोजित की गई। इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता, सेवा भावना और सकारात्मक सामाजिक संदेश को बढ़ावा देना रहा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अरविंद ओला ने बताया कि जिले में विभाग की ओर से संचालित 17 छात्रावासों में 800 प्रतिभागियों ने गतिविधि में भाग लिया। इसके अलावा जिले के सभी ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में करीब 100 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
उन्होंने बताया कि चिड़ावा स्थित नशा मुक्ति केंद्र सहित जिले की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना का संदेश दिया।
उपनिदेशक ओला ने कहा कि विकसित भारत जन सेवा अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों का संदेश पहुंचाने के साथ लोगों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2379985


