सीकर के सभी ब्लॉकों में जले ‘आशीर्वाद का दीया’
ग्रामीणों, लाभार्थियों, महिलाओं और विद्यार्थियों ने उत्साह से की सहभागिता
सीकर : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को जिले के सभी ब्लॉकों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आमजन और लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दीप प्रज्वलित किए। विभिन्न स्थानों पर संबंधित विकास अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, विभागीय कार्मिक और लाभार्थी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और लाभार्थियों ने सहभागिता की।
अभियान के तहत चैनपुरा, धोद, अजीतगढ़ और रेवासा सहित जिले के सभी ब्लॉकों में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें अधिकारी-कर्मचारी, राजीविका से जुड़ी महिलाएं, वेद विद्यालय के विद्यार्थी और ग्रामीण शामिल हुए।
ग्राम पंचायत चैनपुरा स्थित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीशराम यादव, पंचायत समिति पिपराली के विकास अधिकारी राजूराम सैनी, सहायक अभियंता जेनरल सैनी सहित पंचायत समिति के कर्मचारी, ग्राम पंचायत प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी, राजीविका से जुड़ी महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर अभियान में सहभागिता की।
धोद और अजीतगढ़ में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां ग्रामीणों, महिलाओं और अधिकारियों-कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर अभियान के प्रति अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
रेवासा स्थित श्री जानकीनाथ बड़ा मंदिर में वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, पलसाना विकास अधिकारी सुनीता कुमावत सहित वेद विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।
जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2379978


