[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पति की पुण्यतिथि पर पत्नी ने विद्यालय में कैमरे लगाने के लिए दिए 51 हजार रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

पति की पुण्यतिथि पर पत्नी ने विद्यालय में कैमरे लगाने के लिए दिए 51 हजार रुपए

सरपंच संदीप कुमार ने 10 गद्देदार कुर्सियां देने की घोषणा की, विद्यालय परिवार ने भामाशाहों का जताया आभार

सिंघाना : पीएम श्री महात्मा गांधी शहीद कुलदीप सिंह राजकीय विद्यालय, घरडाना खुर्द में स्वर्गीय राकेश कुमार की 18वीं पुण्यतिथि पर उनकी धर्मपत्नी एवं अध्यापिका सुमन देवी ने विद्यालय में कैमरे लगवाने के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच संदीप कुमार का विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ की ओर से साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य ओमप्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया तथा भामाशाह राजकूपर और सुमन देवी का विद्यालय के विकास में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान सरपंच संदीप कुमार ने विद्यालय को 10 गद्देदार कुर्सियां देने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अशोक कुमार जांगिड़ ने सभी अतिथियों का विद्यालय में पधारने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर राजकूपर, रणदीप, अशोक कुमार, वीरू, अभय सिंह, मंजू, सुनील कुमार, राकेश कुमार, नरेंद्र सैनी, अंजू, कलावती, सुमन, शारदा, सरिता, प्रमोद, रिचा, अनिल कुमार, संजीव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22