[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

न्यू हाउसिंग बोर्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, 15 दिन में 3 लोगों को काटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

न्यू हाउसिंग बोर्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, 15 दिन में 3 लोगों को काटा

दो बच्चों सहित तीन लोग हुए शिकार, कुत्तों के पीछे दौड़ने से बाइक सवार भी गिरकर हुआ चोटिल; कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद से कार्रवाई की मांग की

झुंझुनूं : शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड इलाके में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से कॉलोनीवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले 15 दिनों में कुत्तों ने दो बच्चों सहित तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। वहीं, कुत्तों के हमले के डर से बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने में भी असहज महसूस कर रहे हैं।

निवासियों ने बताया कि गलियों में झुंड बनाकर घूमने वाले आवारा कुत्ते अचानक राहगीरों और वाहन चालकों के पीछे दौड़ने लगते हैं। हाल ही में कुत्तों के एक झुंड ने बाइक सवार का पीछा किया। इससे घबराकर बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर चोटिल हो गया।

नगर परिषद से अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए नगर परिषद प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए अभियान चलाने, उनकी नसबंदी और रेबीज रोधी टीकाकरण करवाने की मांग की है। साथ ही कुत्तों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित व्यवस्था करने की अपील की है।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए नगर परिषद को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित माहौल बन सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22