[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजूसर में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, विकसित भारत में भागीदारी का किया आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

जेजूसर में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, विकसित भारत में भागीदारी का किया आह्वान

पड़ोस युवा संसद में संसदीय प्रणाली, संविधान, नशामुक्ति और मिशन लाइफ पर हुई चर्चा

नवलगढ़ : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (माय भारत) केंद्र झुंझुनूं की ओर से नवलगढ़ क्षेत्र के जेजूसर स्थित शहीद रामनिवास सोहु सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, संसदीय कार्यप्रणाली, संविधान, मिशन लाइफ और मेरा युवा भारत अभियान के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नवीन कालेर ने बताया कि कार्यक्रम में माय भारत की गतिविधियों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही संसदीय प्रणाली, नशामुक्ति अभियान और मिशन लाइफ के विभिन्न पहलुओं पर वक्ताओं ने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और सशक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

पुलिस विभाग के शिवप्रसाद मीणा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में बाधा है। युवाओं को इससे दूर रहकर अपने भविष्य और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना चाहिए। शिक्षा विभाग के इंद्रजीत कपुरिया ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

शिक्षक शिवपाल सिंह ने भी युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए सकारात्मक सोच और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नशामुक्ति विषय पर खुली चर्चा और विचार-विमर्श हुआ। प्रतिभागियों ने नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।

समापन पर उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22