[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत चुनाव: चौथे चरण के लिए 52 नामांकन दाखिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायत चुनाव: चौथे चरण के लिए 52 नामांकन दाखिल

चूरू जिले की छह पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए सोमवार को आए नामांकन, 4 नवंबर दोपहर 3 बजे तक कर सकेंगे आवेदन

चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में चौथे चरण की निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को छह पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए कुल 52 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए। इनमें सुजानगढ़ और रतनगढ़ पंचायत समितियों में 15-15, चूरू उत्तर में 7, तारानगर पूर्व और तारानगर पश्चिम (भालेरी) में 5-5 तथा चूरू पंचायत समिति में 5 नामांकन शामिल हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि सोमवार को चूरू पंचायत समिति के वार्ड संख्या 3 से आईएनसी की पूजा, वार्ड 12 से सीपीआईएम के भागीरथ, वार्ड 14 से आईएनसी की सुशीला, वार्ड 9 से आईएनसी के निर्मल बसेरा और निर्दलीय निर्मल बसेरा ने नामांकन प्रस्तुत किया।

तारानगर पूर्व पंचायत समिति के वार्ड 10 से बीएसपी के अक्षय, वार्ड 11 से निर्दलीय सोनिका राठौड़, बीएसपी की पतासी और निर्दलीय ममता कंवर तथा वार्ड 13 से बीएसपी की रिंकू कंवर ने नामांकन दाखिल किया। चूरू उत्तर पंचायत समिति के वार्ड 7 से निर्दलीय पूजा सारण और आईएनसी की कविता, वार्ड 3 से आईएनसी की सुखी देवी, वार्ड 10 से आईएनसी की सरोज देवी, वार्ड 15 से बीजेपी के सत्यनारायण, वार्ड 4 से आईएनसी की विनोद कुमारी तथा वार्ड 8 से आईएनसी की डिंपल कंवर ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए।

तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समिति के वार्ड 8 से बीजेपी की शारदा, वार्ड 3 से बीजेपी की ठमरती, वार्ड 9 से बीजेपी के नेरंगलाल और निर्दलीय संजय कुमार तथा वार्ड 14 से बीएसपी के मुमताज ने नामांकन दाखिल किया।

सुजानगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 6 से आईएनसी के अशोक कुमार, वार्ड 8 से बीजेपी की मंजू, वार्ड 10 से बीजेपी की सरस्वती और आईएनसी की छोटू देवी, वार्ड 11 से आईएनसी की रेखा कंवर और बीजेपी की अंजू कंवर, वार्ड 13 से निर्दलीय जैतल कंवर और राजू सिंह, वार्ड 16 से बीजेपी की कविता देवी, वार्ड 17 से बीजेपी की चित्रा, वार्ड 22 से आईएनसी के दीवान सिंह, बीजेपी की दीपा कंवर और आईएनसी की मीना कंवर, वार्ड 24 से बीजेपी की सुमन तथा वार्ड 25 से बीजेपी के जेठाराम ने नामांकन प्रस्तुत किया।

रतनगढ़ पंचायत समिति के वार्ड 3 से आईएनसी की इंद्रा और आरएलपी की मूली, वार्ड 4 से आईएनसी के नेमाराम और आरएलपी के पोकर राम, वार्ड 7 से निर्दलीय मंजू कंवर, वार्ड 10 से निर्दलीय पवन सिंह, वार्ड 12 से निर्दलीय अनीता कंवर, वार्ड 14 से आईएनसी के सुरेंद्र कुमार, वार्ड 22 से आईएनसी के बालचंद खीचड़, वार्ड 24 से बीजेपी की सुशीला जाट और निर्दलीय सुशीला जाट, वार्ड 25 से आईएनसी के पन्नाराम, वार्ड 26 से आईएनसी की इंदिरा, वार्ड 28 से आईएनसी की रचना देवी तथा वार्ड 29 से आईएनसी की ज्याना ने नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किए।

4 नवंबर तक होंगे नामांकन

एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि चौथे चरण के तहत पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए बुधवार, 4 नवंबर 2026 को शाम 3 बजे तक नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। सार्वजनिक अवकाश के दिनों को छोड़कर नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। गुरुवार, 5 नवंबर को सुबह 11 बजे से नामांकन-पत्रों की संवीक्षा होगी। शुक्रवार, 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22