कार सीज करने पर पुलिस से उलझा ड्राइवर गिरफ्तार:एसडीएम कोर्ट में पेश किया, दस्तावेज नहीं दिखाने पर कार सीज
कार सीज करने पर पुलिस से उलझा ड्राइवर गिरफ्तार:एसडीएम कोर्ट में पेश किया, दस्तावेज नहीं दिखाने पर कार सीज
चूरू : चूरू के पंखा सर्किल पर कार सीज करने की कार्रवाई के दौरान ड्राइवर जावेद पुलिसकर्मी से उलझ गया। पुलिस ने उसे शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार, टीम शहर में गश्त कर रही थी। इस दौरान पंखा सर्किल पर जावेद, निवासी वार्ड संख्या 14, आथूना मोहल्ला, एक पुलिसकर्मी से उलझता मिला।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जावेद से कार के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने एमवी एक्ट की धारा के तहत कार सीज कर दी। कार सीज करने की कार्रवाई से नाराज जावेद ने पुलिसकर्मियों को देख लेने की धमकी दी। समझाने के बाद भी वह झगड़े पर उतारू रहा।
इसके बाद एसआई मोहर सिंह ने पुलिसकर्मियों की मदद से उसे बीएनएसएस की धारा के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार थाने में खड़ी करवाई और जावेद को एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2501430

