लंबित वेतनमान और ग्रेड पे सहित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने सौंपा ज्ञापन
फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ ने वर्दी भत्ता लागू करने की भी उठाई मांग, जिलाध्यक्ष विकास चौधरी के नेतृत्व में एडीएम को दिया ज्ञापन
झुंझुनूं : फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जिला कलक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विकास चौधरी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में फार्मासिस्टों के लंबित वेतनमान और ग्रेड पे से जुड़े मामलों का समाधान करने की मांग की गई।
संघ ने अन्य राज्यों की तर्ज पर फार्मासिस्टों को वर्दी भत्ता देने की मांग भी उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों पर उचित निर्णय लेकर फार्मासिस्ट कर्मचारियों को राहत दी जाए।
इस दौरान जिला सचिव पंकज लामोरिया, उपाध्यक्ष विनोद भूरिया, कोषाध्यक्ष सीमा चौधरी, प्रवक्ता बृजमोहन सोहू, हिमांशु खन्ना, पवन जांगिड़, मनोज सहित अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2501905
