देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ.आजाद अहमद खान
खेतड़ी : खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (KCC) के सर्विस सॉफ्ट परिसर में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे रहे। विशिष्ट अतिथि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सीएमडी अनुपम मिश्र, सचिव डॉ. वीना कुमारी दरमल और निदेशक आरवीएन विश्वेश्वर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रमुख पीडी बोहरा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 501 दीप प्रज्वलित करने और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के उद्घाटन के साथ हुई।

25 साल तक तांबे के भंडार का दावा
केंद्रीय खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने कहा कि देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और विकास गतिविधियों को गति देना है।
उन्होंने कहा कि खेतड़ी क्षेत्र देश में तांबा खनन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। KCC, कोलिहान और चांदमारी खदानों में उपलब्ध भंडार आगामी 25 वर्षों तक उत्पादन के लिए पर्याप्त हैं। उन्होंने बताया कि खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स ने करीब 12 मिलियन टन तांबा उत्पादन का लक्ष्य रखा है और इसे अगले पांच वर्षों में हासिल करने का लक्ष्य है।

KCC में 90 मिलियन टन अयस्क का भंडार
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सीएमडी अनुपम मिश्रा ने बताया कि KCC प्रोजेक्ट में करीब 90 मिलियन टन असंशोधित अयस्क का भंडार मौजूद है। उनके अनुसार यह भंडार आगामी 25 वर्षों तक उत्पादन के लिए पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नए भंडार की तलाश के लिए एक्सप्लोरेशन का कार्य भी किया जा रहा है।
राम मंदिर में HCL के तांबे का उल्लेख
केंद्रीय खान राज्य मंत्री ने कहा कि अयोध्या में निर्मित राम मंदिर में भी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के तांबे का उपयोग हुआ है। उन्होंने खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स के योगदान का भी उल्लेख किया।

12 लाख लीटर प्रतिदिन पानी शुद्ध करने की योजना
कार्यक्रम में खेतड़ी नगरपालिका के सहयोग से स्थापित एसटीपी प्लांट का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि प्लांट के माध्यम से प्रतिदिन करीब 1.2 मिलियन लीटर पानी शुद्ध कर KCC को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा कोलिहान कॉलोनी में एसटीपी के लिए नगरपालिका को जमीन लीज पर उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई।
सरकारी खजाने में सालाना 64 करोड़ का योगदान
अधिकारियों के अनुसार खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स की ओर से रॉयल्टी, डीएमएफ और एनएमईटी आदि मदों के माध्यम से सरकारी खजाने में करीब 64 करोड़ रुपए सालाना का योगदान दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समस्याओं, श्रमिक संगठनों और पर्यावरण से जुड़े पक्षों के साथ समन्वय पर भी जोर दिया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में महाप्रबंधक गवेषण वीके इंद्रा, महाप्रबंधक विद्युत एस. गुहा, महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा, केटीएसएस महामंत्री बिरदूराम सैनी, श्यामलाल सैनी, विपिन शर्मा, ऋचा भटनागर, नागेश राजपुरोहित, डॉ. दीपिका खुराना, गोपा गुहा, मोनिका, महिमा राजपुरोहित, सुलक्षणा शर्मा, संजय गुर्जर, डॉ. शीशराम गुर्जर, मयुख चटर्जी, सुनील कटेवा, वीबी गुप्ता, मोहम्मद उस्मान, मुनालाल जैदिया, राजकुमार बाडेटिया, पीयूष खिंची, जगदीश सुंडा, मनीष गली, भूपेश बंबोरिया, कमलेश इंद्रा, जसवंत राजोरा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं लोग मौजूद रहे।


जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us