[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में पति-पत्नी ने अलग-अलग वार्ड से दर्ज की जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में पति-पत्नी ने अलग-अलग वार्ड से दर्ज की जीत

कांग्रेस के रमजान अली खान वार्ड 36 से और नसीम निशा वार्ड 37 से निर्वाचित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर परिषद चुनाव-2026 में वार्ड संख्या 36 और 37 से कांग्रेस के प्रत्याशी रमजान अली खान और उनकी पत्नी नसीम निशा ने जीत दर्ज की। दोनों ने अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़कर पार्षद पद हासिल किया। उपलब्ध चुनाव परिणामों के अनुसार वार्ड 36 से रमजान अली खान और वार्ड 37 से नसीम निशा विजयी रहीं।

वार्ड संख्या 36 में कांग्रेस प्रत्याशी रमजान अली खान को 707 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के चंद्रप्रकाश को 634 वोटों के मुकाबले 73 वोट के अंतर से हराया। वहीं वार्ड संख्या 37 में कांग्रेस प्रत्याशी नसीम निशा को 942 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी फातमा बानो को 233 वोट प्राप्त हुए। इस तरह नसीम निशा 709 वोट के अंतर से विजयी रहीं। वार्ड 37 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित था।

दोनों वार्डों के परिणामों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पति-पत्नी के अलग-अलग वार्डों से निर्वाचित होने को स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय माना जा रहा है।

Related Articles