[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू के कराटे खिलाड़ियों ने श्रीगंगानगर में लहराया परचम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू के कराटे खिलाड़ियों ने श्रीगंगानगर में लहराया परचम

जीते 4 पदक - दो का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए चयन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से श्रीगंगानगर में आयोजित अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में चूरू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते। प्रतियोगिता में चूरू की टीम ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में पूजा कसवा और आश्लेषा ने स्वर्ण पदक, जबकि कबीर अहमद खान ने रजत तथा रवि कल्ला ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेलप्रेमियों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

दो खिलाड़ियों का अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयन

स्वर्ण पदक जीतने वाली पूजा कसवा और आश्लेषा का आगामी खिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता जालंधर, पंजाब में आयोजित होगी, जहां दोनों खिलाड़ी विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।टीम ने यह उपलब्धि कोच कविंद्र राठौर के मार्गदर्शन और प्रशासनिक प्रबंधन के सहयोग से हासिल की। खिलाड़ियों की सफलता पर खेलप्रेमियों और जिले के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles