[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बहन से मिलने गए युवक का शव मिला:पीठ और पैर पर चोट के निशान मिले, परिजनों ने हाथ पर गुदे नाम से की पहचान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बहन से मिलने गए युवक का शव मिला:पीठ और पैर पर चोट के निशान मिले, परिजनों ने हाथ पर गुदे नाम से की पहचान

बहन से मिलने गए युवक का शव मिला:पीठ और पैर पर चोट के निशान मिले, परिजनों ने हाथ पर गुदे नाम से की पहचान

चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में सिमसिया-धातरी रोड पर एक युवक का शव मिला। उनकी पीठ और पैर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। चूरू से आई एफएसएल टीम ने मौके से तथ्य जुटाए। पुलिस ने शव राजलदेसर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हाथ पर गुदे नाम से मृतक की पहचान दूलरासर निवासी पवन कुमार नायक (31) के रूप में की। चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

राजलदेसर थानाधिकारी बेगाराम मीणा ने बताया कि पवन के भाई राकेश नायक की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। राकेश ने बताया कि पवन सोमवार को बहन से मिलने राजलदेसर गया था। वह पिछले दो-तीन महीने से बाहर काम कर रहा था और एक दिन पहले ही घर लौटा था।

राकेश के मुताबिक पवन बहन से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। मंगलवार को शव मिलने की सूचना पर परिजन राजलदेसर पहुंचे। पवन शादीशुदा था। करीब सात साल पहले बीमारी के चलते उसकी पत्नी का निधन हो गया था।

पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad