रेसला की खेतड़ी ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन
प्रह्लाद छावड़ी अध्यक्ष और जितेंद्र चोपड़ा मंत्री निर्वाचित
खेतड़ी : जयसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेतड़ी में राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) की ओर से व्याख्याताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद दोचानिया एवं चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य अशोक कुमावत के सानिध्य में ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन कराया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से प्रह्लाद छावड़ी को ब्लॉक अध्यक्ष एवं जितेंद्र चोपड़ा को मंत्री निर्वाचित किया गया। इसके अलावा वेदपाल सिंह शेखावत को सभाध्यक्ष, संदीप शर्मा को उपाध्यक्ष, धुंकल सिंह चौधरी को कोषाध्यक्ष, सोमवती को महिला मंत्री, राजेश कसाना को संगठन मंत्री, डॉ. सुरेंद्र सुरेन को मीडिया प्रभारी तथा बजरंग लाल सैनी को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के साथ व्याख्याताओं के हितों के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। बैठक में मौजूद सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2380132


