[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना के पहले चरण का मानदेय नहीं मिला:तीन महीने से अटका भुगतान, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना के पहले चरण का मानदेय नहीं मिला:तीन महीने से अटका भुगतान, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जनगणना के पहले चरण का मानदेय नहीं मिला:तीन महीने से अटका भुगतान, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

छापर : छापर कस्बे में जनगणना में काम करने वाले शिक्षकों और दूसरे कर्मचारियों ने अपने मानदेय के भुगतान की मांग की है। उन्होंने सुजानगढ़ के उपखंड अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा है, जो प्रमुख जनगणना अधिकारी और जिला कलेक्टर के नाम है।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया है कि उन्होंने जनगणना के पहले चरण में प्रगणक और सुपरवाइजर के तौर पर काम किया था। इस काम को किए हुए तीन महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक पहले चरण का मानदेय नहीं मिला है।

पता चला है कि मानदेय के लिए बजट जिला मुख्यालय पर आ चुका है। इसके बावजूद सुपरवाइजरों और कर्मचारियों को उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों और दूसरे कर्मचारियों ने मांग की है कि जनगणना कार्य का भुगतान तुरंत किया जाए। ज्ञापन पर पवन कुमार मील, कमल कुमार स्वामी, संजय सुथार, विनीत प्रजापत, किशन दास स्वामी, दिनेश दर्जी, गंगाराम, रतनलाल, संदीप शर्मा और नवीन महिपाल के हस्ताक्षर हैं।

Related Articles