[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर चेयरमैन पद पर कांग्रेस की रुकसाना बानो का नामांकन:भाजपा के राकेश पुनिया ने पार्टी के साथ-साथ निर्दलीय नामांकन भी भरा, आज नामांकन का आखिरी दिन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर चेयरमैन पद पर कांग्रेस की रुकसाना बानो का नामांकन:भाजपा के राकेश पुनिया ने पार्टी के साथ-साथ निर्दलीय नामांकन भी भरा, आज नामांकन का आखिरी दिन

सादुलपुर चेयरमैन पद पर कांग्रेस की रुकसाना बानो का नामांकन:भाजपा के राकेश पुनिया ने पार्टी के साथ-साथ निर्दलीय नामांकन भी भरा, आज नामांकन का आखिरी दिन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

सादुलपुर : सादुलपुर नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को कांग्रेस की तरफ से रुकसाना बानो ने पर्चा भरा, वहीं भाजपा से राकेश पूनिया ने भी नामांकन दाखिल किया।

भाजपा पार्षद ने निर्दलीय पर्चा भी भरा

राकेश पूनिया ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी एक पर्चा जमा किया है। राकेश पुनिया ने पहली बार वार्ड 10 से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा। पुनिया को 110 वोटों से जीत मिली थी। कांग्रेस की ओर से नामांकन के दौरान रुकसाना बानो के साथ पूर्व विधायक कृष्णा पुनिया और पूर्व विधायक कमला कसवा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। रुकसाना बानो ने वार्ड नंबर 22 से चुनाव जीता है। बता दे कि चेयरमैन का पद ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित है।

भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते राकेश पुनिया ने भाजपा और निर्दलीय दो नामांकन दाखिल किए।
भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते राकेश पुनिया ने भाजपा और निर्दलीय दो नामांकन दाखिल किए।

किसी को नहीं मिला बहुमत

नगरपालिका चुनाव में पार्षदों के नतीजे आने के बाद चेयरमैन पद के लिए बोर्ड बनाने के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। सादुलपुर नगरपालिका में कांग्रेस के 17, भाजपा के 9 और 14 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। ऐसे में किसी भी पार्टी के पास अकेले दम पर बोर्ड बनाने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है।

इसलिए चेयरमैन पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है। दोनों प्रमुख पार्टियों की नजरें इन 14 निर्दलीय पार्षदों पर टिकी हुई हैं। अब नामांकन के आखिरी दिन चेयरमैन पद के नामांकन में राकेश पूनिया ने भाजपा उम्मीदवार के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी पर्चा दाखिल कर दिया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव मैदान में उम्मीदवारों की आखिरी स्थिति साफ होगी।

Related Articles