[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में सभापति पद के लिए भाजपा-कांग्रेस ने किया नामांकन:भाजपा के मदनलाल गुलेरिया और कांग्रेस के अमित मारोठिया ने भरा पर्चा, 21 सितंबर को चुनाव

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में सभापति पद के लिए भाजपा-कांग्रेस ने किया नामांकन:भाजपा के मदनलाल गुलेरिया और कांग्रेस के अमित मारोठिया ने भरा पर्चा, 21 सितंबर को चुनाव

सुजानगढ़ में सभापति पद के लिए भाजपा-कांग्रेस ने किया नामांकन:भाजपा के मदनलाल गुलेरिया और कांग्रेस के अमित मारोठिया ने भरा पर्चा, 21 सितंबर को चुनाव

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ नगर परिषद में बुधवार को सभापति पद के लिए 2 नामांकन जमा हुए। भाजपा ने मदनलाल गुलेरिया और कांग्रेस में अमित मारोठिया को मैदान में उतारा है। सुजानगढ़ नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। चुनाव में भाजपा ने 31, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीयों ने 20 सीटें जीती है। बहुमत के लिए 31 पार्षदों की जरूरत होगी। यह आंकड़ा भाजपा के पास है। लेकिन पार्टी में अंदरूनी बगावत हुई तो समस्या खड़ी हो सकती है। इसके लिए भाजपा अपने जीते हुए बागी पार्षदों को अपने साथ मिलाने के अभियान में जुट गई है।

कांग्रेस की ओर से पिछले बोर्ड में उपसभापति रहे अमित मारोठिया ने सभापति पद के लिए आवेदन किया।
कांग्रेस की ओर से पिछले बोर्ड में उपसभापति रहे अमित मारोठिया ने सभापति पद के लिए आवेदन किया।
वार्ड 16 की रहने वाली अनामिका गोदारा 2.53 बजे फॉर्म जमा कराने पहुंची। अनामिका पार्षद नहीं है।
वार्ड 16 की रहने वाली अनामिका गोदारा 2.53 बजे फॉर्म जमा कराने पहुंची। अनामिका पार्षद नहीं है।

नामांकन में दिखी भाजपा की एकजुटता

नामांकन के दौरान भाजपा ने एकजुटता दिखाई। सभापति के संभावित दावेदार पार्षद तनसुखलाल प्रजापत और बाड़ा बंदी से बाहर निकले पार्षद हरिओम खोड़ भी उनके साथ खड़े नजर आए। चुनाव प्रभारी माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद टाक, एससी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, विधानसभा में प्रत्याशी रही संतोष मेघवाल, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता और वार्ड 35 के पार्षद बाबूलाल कुलदीप सहित कई नेता भी साथ में थे।

वार्ड 5 से जीते गुलेरिया ने अपना आवेदन और टाक ने पार्टी सिंबल निर्वाचन अधिकारी एडीएम संतोष मीणा को सौंपा। फॉर्म भरने के बाद गुलेरिया ने पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि वो सभी को साथ लेकर चलते हुए शहर का विकास करवाने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा शहर में जलभराव की समस्या का प्राथमिकता के साथ हल करवाएंगे।

कांग्रेस से पूर्व उपसभापति ने भरा आवेदन

कांग्रेस की ओर से पिछले बोर्ड में उपसभापति रहे अमित मारोठिया ने सभापति पद के लिए आवेदन किया। मारोठिया वार्ड 9 से जीते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कम सीटें आई है। लेकिन हम लड़कर जीतने का प्रयास करेंगे। सभापति नहीं भी बन पाए तो विपक्ष में बैठकर मजबूती से जनता की बात रखकर मुद्दों को उठाएंगे।

वार्ड 16 की रहने वाली अनामिका गोदारा 2.53 बजे फॉर्म जमा कराने पहुंची। अनामिका पार्षद नहीं है। प्रस्तावक पार्षद और अन्य खानापूर्तियां नहीं होने के कारण वह फॉर्म नहीं भर पाई। 17 सितम्बर को नामांकनों की जांच होगी। 18 को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। 21 को सभापति के लिए चुनाव होगा।

Related Articles