11 हजार की कुश्ती में सचिन जमालपुर ने मारी बाजी:छावड़ियों वाला कुआं में बाबा हीरामल महाराज का वार्षिक मेला भरा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे
11 हजार की कुश्ती में सचिन जमालपुर ने मारी बाजी:छावड़ियों वाला कुआं में बाबा हीरामल महाराज का वार्षिक मेला भरा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम पंचायत के छावड़ियों वाला कुआं नाड़ी-जोहड़ी में स्थित बाबा हीरामल महाराज मंदिर परिसर में बुधवार को वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। यह मेला गुरुजी गणपतराम खटाना और सेवापति घीसाराम बजाड़ के सानिध्य में, और सभी ग्रामवासियों के सहयोग से भरा। मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा हीरामल महाराज के दरबार में धोक लगाकर मन्नतें मांगी।
सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने बाबा हीरामल महाराज को चावल, दही, नारियल और कई तरह के पकवानों का भोग लगाया। इस धार्मिक आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
मेले में महिलाओं और बच्चों ने खूब खरीदारी की। दिनभर मेले में लगी अलग-अलग दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। महिलाओं ने घर का सामान, श्रृंगार का सामान और जरूरत की दूसरी चीजें खरीदीं। बच्चों ने खिलौने और दूसरी सामग्री ली। बच्चों और युवाओं ने कई तरह के झूलों का मजा लिया। चाट-पकौड़ी समेत खाने-पीने की दुकानों पर भी खूब भीड़ दिखी। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की लगातार आवाजाही से पूरे दिन मेला परिसर में रौनक बनी रही।
शाम को मेला कमेटी ने कुश्ती प्रतियोगिता करवाई। 5100 रुपए की कुश्ती पहलवान भोला कांटी खेड़ी और अरविंद बगड़ के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। इसके बाद 11 हजार रुपए की मुख्य कुश्ती पहलवान सचिन जमालपुर और अनुज कालोटा के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने अपनी ताकत और कुश्ती के दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया।
इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। रोमांचक मुकाबले के बाद 11 हजार रुपए की कुश्ती सचिन जमालपुर ने जीती। गुलजारी खान पीटीआई और मंगेज सिराधना ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर झंडू राम गुर्जर, राजकुमार सिंह निर्वाण, प्रवीण भोजगढिया, प्रकाश ठेकेदार, उमराव सिंह डूमोली, कपील धानिया, चुन्नीलाल चनेजा, महिपाल छावड़ी, मनीष बन्ना, अशोक चनेजा, सतपाल छावड़ी, सुन्दर सेडूका, रामकिशन चनेजा, मुकेश भोजगाडिया, ओमप्रकाश टोड़पुरिया और राजेश जलन्द्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2377291


