शहीद धर्मपाल सिंह के 17वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि:ग्रामीणों ने स्मारक पर फूल अर्पित किए, वीरता को याद किया
शहीद धर्मपाल सिंह के 17वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि:ग्रामीणों ने स्मारक पर फूल अर्पित किए, वीरता को याद किया
पोसाना : पोसाना गांव के वीर सपूत और भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट के जवान शहीद धर्मपाल सिंह का 17वां शहादत दिवस बुधवार को मनाया गया। इस मौके पर अमर शहीद स्मारक पोसाना में कार्यक्रम हुआ, जहां ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
16 सितंबर 2009 को शहीद हुए थे
शहीद धर्मपाल सिंह 16 सितंबर 2009 को देश की सेवा करते हुए शहीद हुए थे। शहादत दिवस पर ग्रामीणों ने उनकी वीरता और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया। कार्यक्रम के दौरान स्मारक परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा।
इस मौके पर शहीद वीरांगना विनोद देवी, बेटा राकेश, भाई ताराचंद, सूबेदार न्नदेव सिंह, सुभाष ढेवा, सुरेश चतरावला, धुकल राम मेचू, इन्दाज नेहरा, बजरंग नेहरा, नेमीचंद खैरवा, संजय महला, गुलझारी लाल, हवलदार जगदेव सिंह और सावरमल जाट सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि शहीद धर्मपाल सिंह की शहादत गांव और पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। देश की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ग्रामीणों ने शहीद स्मारक पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया और उनकी याद को हमेशा जिंदा रखने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2377291


