छापर नगरपालिका के लिए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन:18 सितंबर तक नाम वापसी, 21 को होगा मतदान
छापर नगरपालिका के लिए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन:18 सितंबर तक नाम वापसी, 21 को होगा मतदान
छापर : छापर में शहरी निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी और उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 15 सितंबर, मंगलवार से भरे जा रहे हैं। उम्मीदवार 16 सितंबर को भी कार्यालय समय तक नामांकन जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी।
इसी प्रकार 18 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले पाएंगे। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 21 सितंबर, सोमवार को होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती की जाएगी।
उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 22 सितंबर को होगा। इस दिन सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी और 11 बजे नामांकन लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच साढ़े 11 बजे से होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग खत्म होने के बाद वोटों की गिनती की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2374495

