[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बच्चो को सुरक्षा के उपाय बताए:अजनबी से सावधान रहने का संदेश, बाल तस्करी और साइबर अपराध से बचाव बताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बच्चो को सुरक्षा के उपाय बताए:अजनबी से सावधान रहने का संदेश, बाल तस्करी और साइबर अपराध से बचाव बताया

बच्चो को सुरक्षा के उपाय बताए:अजनबी से सावधान रहने का संदेश, बाल तस्करी और साइबर अपराध से बचाव बताया

सरदारशहर : सरदारशहर तालुका विधिक सेवा समिति ने ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के तहत मंगलवार को दो स्कूलों में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम किए। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू के निर्देश पर हुए इन कार्यक्रमों में करीब 590 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ये कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंजुमन और रविंद्र नाथ टैगोर एकेडमी में हुए।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंजुमन में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़ मुख्य वक्ता रहे। रविंद्र नाथ टैगोर एकेडमी में न्यायिक मजिस्ट्रेट रूबल ने विद्यार्थियों को सुरक्षा और कानूनी नियमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ‘अजनबी से सावधान-न कहें, दूर जाएं और बताएं’ का संदेश दिया गया। उन्हें बताया गया कि अगर किसी अनजान व्यक्ति की गतिविधि से खतरा महसूस हो, तो तुरंत ‘न’ कहें, वहां से दूर चले जाएं और किसी भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी दें।

जागरूकता कार्यक्रम में अपहरण, बाल तस्करी, बाल श्रम, बच्चों के शोषण और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई। उन्हें अपनी निजी जानकारी, फोटो और मोबाइल नंबर अनजान लोगों से साझा न करने को कहा गया।

विद्यार्थियों को बाल हेल्पलाइन नंबर 1098 और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी परेशानी, शोषण या असुरक्षित स्थिति में मदद के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंजुमन में अपर लोक अभियोजक पवन कुमार सैनी, तालुका सचिव हरिओम सैनी, अधिवक्ता रितेश चौहान, पैनल अधिवक्ता अजय सारण, पीएलवी रोशनी और प्रेमलता मौजूद रहे। विद्यालय के उप प्राचार्य जोधराज और मंच संचालक मुरारीलाल सहित शिक्षकगण भी उपस्थित थे। रविंद्र नाथ टैगोर एकेडमी में पैनल अधिवक्ता संदीप भोजक, अधिवक्ता अंतिमा जाड़ीवाल, प्रधानाचार्य सुरेश सारण और संचालक किरण देवी सहित शिक्षकगण मौजूद थे।

Related Articles