छापर में भाजपा के 12 पार्षदों ने ली शपथ:रिटर्निंग अधिकारी ने दिलवाई पद और गोपनीयता की शपथ
छापर में भाजपा के 12 पार्षदों ने ली शपथ:रिटर्निंग अधिकारी ने दिलवाई पद और गोपनीयता की शपथ
छापर : छापर में निकाय चुनाव में जीते भाजपा प्रत्याशियों ने मंगलवार को पालिका में अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने अपने सदस्यता प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए। रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने सभी नए चुने गए पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इन पार्षदों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी सौंपे।
चुनाव के बाद इन 12 भाजपा प्रत्याशियों को एक गुप्त जगह पर बाड़ाबंदी में रखा गया था। उन्हें एक खास वाहन से एक साथ लाया गया। बारी-बारी से उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र दिए गए और शपथ दिलवाई गई।
सदस्यता प्रमाण पत्र और शपथ के बाद इन 12 पार्षदों को फिर से बाड़ाबंदी में ले जाया गया। इस मौके पर वार्ड नंबर 2 से नारायण सिंह यादव, वार्ड नंबर 3 से ममता, वार्ड नंबर 4 से ज्योति फूलभाटी, वार्ड नंबर 5 से रामकन्या, वार्ड नंबर 6 से प्रिया दुधोड़िया, वार्ड नंबर 9 से श्रवण कुमार माली ने शपथ ली। इसी के साथ वार्ड नंबर 12 से मोनिका, वार्ड नंबर 13 से प्रेमसुखी, वार्ड नंबर 16 से इंद्रा, वार्ड नंबर 17 से अमरचंद मेघवाल, वार्ड नंबर 21 से सपना स्वामी और वार्ड नंबर 25 से सूर्यप्रकाश ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2374495

