[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतननगर में कांग्रेस का दबदबा, 20 में से 15 वार्डों पर कब्जा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतननगर में कांग्रेस का दबदबा, 20 में से 15 वार्डों पर कब्जा

भाजपा को 2 और निर्दलीयों को 3 सीटें; कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत के साथ बोर्ड गठन का रास्ता साफ किया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

रतनगर : राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत रतननगर नगरपालिका के 20 वार्ड सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना सोमवार को श्रीबृजलाल बुधिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रथम तल स्थित हॉल में संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में 5 मतगणना टेबलों पर कुल 4 चरणों में मतगणना कराई गई।

मतगणना परिणाम में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 वार्डों में जीत दर्ज की। भाजपा को 2 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 3 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 11 सीटों का आंकड़ा काफी पीछे छोड़ते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

रतननगर में वार्ड संख्या 1 से आईएनसी के मकसूद, वार्ड संख्या 2 से आईएनसी के प्रियंका सैनी, वार्ड संख्या 3 से आईएनसी के मकशूद खान, वार्ड संख्या 4 से निर्दलीय मो. शकील कुरैशी, वार्ड संख्या 5 से आईएनसी के सरोज देवी, वार्ड संख्या 6 से निर्दलीय विकास कुमार शर्मा, वार्ड संख्या 7 से आईएनसी के सुमन सैनी, वार्ड संख्या 8 से आईएनसी के प्रियंका मीणा, वार्ड संख्या 9 से निर्दलीय संपत तंवर, वार्ड संख्या 10 से आईएनसी के वंदना, वार्ड संख्या 11 से आईएनसी के बिमला देवी, वार्ड संख्या 12 से आईएनसी के माया, वार्ड संख्या 13 से आईएनसी के अस्मत अली, वार्ड संख्या 14 से आईएनसी के आरिफ फतेह मोहम्मद, वार्ड संख्या 15 से निर्दलीय राजेश्वरी शर्मा, वार्ड संख्या 16 से बीजेपी के इंदु, वार्ड संख्या 17 से आईएनसी के चंदा देवी, वार्ड संख्या 18 से बीजेपी के जनत बानो, वार्ड संख्या 19 से आईएनसी के मोहम्मद नदीम तथा वार्ड संख्या 20 से आईएनसी के रूपचंद निर्वाचित हुए।

कांग्रेस का बोर्ड बनना तय

20 सदस्यीय नगरपालिका में बहुमत का आंकड़ा 11 सीट है। कांग्रेस के पास 15 पार्षद होने के कारण बोर्ड गठन के लिए उसे किसी अन्य दल या निर्दलीय पार्षद के समर्थन की जरूरत नहीं होगी। भाजपा के 2 और निर्दलीयों के 3 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। परिणामों ने रतननगर में कांग्रेस की मजबूत स्थिति साफ कर दी है।

Related Articles