[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, 60 में से 30 वार्डों पर कब्जा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, 60 में से 30 वार्डों पर कब्जा

कांग्रेस को 24 और निर्दलीयों को 6 सीटें; बहुमत से एक सीट दूर भाजपा, बोर्ड गठन में निर्दलीयों की भूमिका अहम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू नगर परिषद के 60 वार्ड सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चूरू के गतिविधि कक्ष में संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में 14 मतगणना टेबलों पर कुल 8 चरणों में मतगणना कराई गई।

परिणामों के अनुसार भाजपा ने 30 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 24 सीटें आईं। इसके अलावा 6 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। इस तरह भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, लेकिन 60 सदस्यीय परिषद में बहुमत के लिए जरूरी 31 सीटों से वह एक सीट पीछे रह गई।

मतगणना में वार्ड संख्या 1 से आईएनसी के बजरंग, वार्ड संख्या 2 से बीजेपी के पूजा सैनी, वार्ड संख्या 3 से आईएनसी के शायना बानो, वार्ड संख्या 4 से आईएनसी के अनिता, वार्ड संख्या 5 से आईएनसी के कमलेश, वार्ड संख्या 6 से आईएनसी के साजिद खान, वार्ड संख्या 7 से बीजेपी के तारा कंवर, वार्ड संख्या 8 से निर्दलीय के बानो, वार्ड संख्या 9 से आईएनसी के अजीज खान, वार्ड संख्या 10 से आईएनसी के मोहम्मद हुसेन निरबान, वार्ड संख्या 11 से आईएनसी के संजय, वार्ड संख्या 12 से बीजेपी के मोहम्मद हारून, वार्ड संख्या 13 से निर्दलीय के अनीशा, वार्ड संख्या 14 से आईएनसी के तौफिक खान, वार्ड संख्या 15 से आईएनसी के शाहरूख खान, वार्ड संख्या 16 से निर्दलीय के प्रदीप कुमार सैनी, वार्ड संख्या 17 से आईएनसी के रजिया, वार्ड संख्या 18 से निर्दलीय के राजेश कुमार, वार्ड संख्या 19 से बीजेपी के नरेन्द्र कुमार, वार्ड संख्या 20 से बीजेपी के विजय कुमार शर्मा, वार्ड संख्या 21 से बीजेपी के रजनी, वार्ड संख्या 22 से आईएनसी के रामी देवी, वार्ड संख्या 23 से बीजेपी के विमला, वार्ड संख्या 24 से बीजेपी के मोहम्मद इस्माईल खान, वार्ड संख्या 25 से आईएनसी के मदीना बानो, वार्ड संख्या 26 से बीजेपी के फिरदोश, वार्ड संख्या 27 से बीजेपी के विजय श्री, वार्ड संख्या 28 से बीजेपी के अनुराग, वार्ड संख्या 29 से आईएनसी के मोहम्मद आदिल, वार्ड संख्या 30 से बीजेपी के सुमन देवी, वार्ड संख्या 31 से आईएनसी के जगदीश प्रसाद, वार्ड संख्या 32 से आईएनसी के कमल कुमार, वार्ड संख्या 33 से बीजेपी के भंवर लाल, वार्ड संख्या 34 से बीजेपी के अरूणा मिश्रा, वार्ड संख्या 35 से बीजेपी के सुनीता रानी, वार्ड संख्या 36 से आईएनसी के रमजान अली, वार्ड संख्या 37 से आईएनसी के नसीम निशा, वार्ड संख्या 38 से बीजेपी के शकुन्तला, वार्ड संख्या 39 से आईएनसी के तबस्सुम बानो, वार्ड संख्या 40 से आईएनसी के विनोद कुमार, वार्ड संख्या 41 से निर्दलीय के इस्लाम खां, वार्ड संख्या 42 से आईएनसी के लिलाधर शर्मा, वार्ड संख्या 43 से बीजेपी के अभिषेक चोटिया, वार्ड संख्या 44 से बीजेपी के विनय कुमार, वार्ड संख्या 45 से बीजेपी के कलावती देवी लुगरिया, वार्ड संख्या 46 से आईएनसी के प्रदीप चांवरियां, वार्ड संख्या 47 से बीजेपी के शशी भार्गव, वार्ड संख्या 48 से बीजेपी के हरी राम, वार्ड संख्या 49 से बीजेपी के आनंद कुमार, वार्ड संख्या 50 से निर्दलीय अल्लानूर, वार्ड संख्या 51 से बीजेपी के मंगल चन्द, वार्ड संख्या 52 से बीजेपी के संजु देवी, वार्ड संख्या 53 से बीजेपी के आकाश सैनी, वार्ड संख्या 54 से बीजेपी के प्रियंका सैन, वार्ड संख्या 55 से बीजेपी के सुनिता, वार्ड संख्या 56 से बीजेपी के महेश कुमार ठठेरा, वार्ड संख्या 57 से आईएनसी के मोहम्मद सलीम, वार्ड संख्या 58 से बीजेपी के अजीज खान, वार्ड संख्या 59 से आईएनसी के चन्द्रप्रकाश, तथा वार्ड संख्या 60 से बीजेपी के ओम प्रकाश निर्वाचित हुए।

बहुमत से एक कदम दूर भाजपा

60 सदस्यीय नगर परिषद में बहुमत का आंकड़ा 31 सीट है। भाजपा 30 सीटों के साथ बहुमत से केवल एक सीट दूर है। कांग्रेस के पास 24 और निर्दलीयों के पास 6 सीटें हैं। ऐसे में बोर्ड गठन के लिए भाजपा को एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन हासिल करना होगा। वहीं निर्दलीय पार्षद भी परिषद के राजनीतिक समीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22