30 अगस्त को सीकर के सभी 12 खंडों में होगी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की साधारण सभा
संत रविदास जयंती के साथ संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर होगा मंथन
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की ओर से 30 अगस्त को जिले के सभी 12 खंडों में एक साथ खंड स्तरीय साधारण सभाओं का आयोजन किया जाएगा। सभाएं दोपहर 12:15 बजे से शाम 4 बजे तक दो सत्रों में होंगी।
जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह और जिला मंत्री रामलाल जाटोलिया ने बताया कि पहले सत्र में संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक समरसता के संदेश पर कार्यक्रम होंगे। दूसरे सत्र में संगठन की संरचना, संविधान, विभिन्न दायित्वों और कार्यप्रणाली पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा।
सभाओं में प्रदेश, संभाग, विभाग एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों व आयामों के पदाधिकारी, खंड कार्यकारिणी, संकुल संयोजक और सहसंयोजक शामिल होंगे।
सीकर जिले के पलसाना, अजीतगढ़, पिपराली, श्रीमाधोपुर, खंडेला, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, नीमकाथाना, दांतारामगढ़, पाटन, फतेहपुर और धोद खंडों में सभाएं आयोजित की जाएंगी। महासंघ ने सभी खंड पालक कार्यकर्ताओं से खंड अध्यक्षों एवं मंत्रियों के साथ समन्वय कर आयोजन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2337136
