[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ में 6.95 ग्राम हेरोइन पकड़ी:एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन नकेल के तहत कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजगढ़ में 6.95 ग्राम हेरोइन पकड़ी:एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन नकेल के तहत कार्रवाई

राजगढ़ में 6.95 ग्राम हेरोइन पकड़ी:एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन नकेल के तहत कार्रवाई

चूरू : चूरू जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत राजगढ़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 6.95 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी को पकड़ा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 14, नाथों का मोहल्ला, ददरेवा निवासी रोहित पुत्र सुभाष सांसी (23) के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 1 लाख 39 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी को राजगढ़ कस्बे से गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

आरोपी रोहित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना सिधमुख धर्मेंद्र सिंह द्वारा जारी है। पुलिस आरोपी से नशीले पदार्थों के मुख्य सप्लायर और खरीदार के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

ये रहे मौजूद

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक सत्यप्रकाश, कॉन्स्टेबल सचिन, कॉन्स्टेबल राहुल, कॉस्टेबल कुलदीप (पुलिस थाना राजगढ़) सहित अन्य सदस्य शामिल थे। इस पूरी कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम (DST) चूरू की विशेष भूमिका रही।

Related Articles