सादुलपुर के शीतला बाजार में सांडों की लड़ाई:कांच के गेट को मारी टक्कर, बाहर खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त
सादुलपुर के शीतला बाजार में सांडों की लड़ाई:कांच के गेट को मारी टक्कर, बाहर खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त
सादुलपुर : सादुलपुर में आवारा सांडों का आतंक से आमजन परेशान हैं। बुधवार शाम शीतला बाजार में दो सांडों के आपस में भिड़ने से एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बाल-बाल बचे। शहरवासी लंबे समय से इन सांडों से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

स्कूटी क्षतिग्रस्त
घटना 26 अगस्त को शीतला बाजार स्थित सलेक्शन पॉइंट दुकान के सामने हुई। लड़ते हुए सांडों ने बाजार में उत्पात मचाया, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए। घटना के दौरान एक ग्राहक की स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
इस दौरान घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लड़ाई में एक सांड ने दुकान के कांच के गेट को टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आए सांड ने दूसरे सांड को टक्कर मार दी और दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी को गिरा दिया।
नागरिकों ने प्रशासन और नगर पालिका से इन आवारा सांडों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की जल्द व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2336881
