रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों को बांधे रक्षा सूत्र
रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों को बांधे रक्षा सूत्र
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों ने नवलगढ़ थाना पहुंचकर सीआई अजय सिंह सहित पुलिस स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधे और मिठाई खिलाकर उनकी सुरक्षा एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे आमजन की सुरक्षा में तैनात रहते हैं और रक्षाबंधन के पर्व पर भी ड्यूटी के चलते कई बार अपने परिवार के बीच नहीं पहुंच पाते। ऐसे में बहन का कर्तव्य निभाते हुए पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
कार्यक्रम में सीआई अजय सिंह, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर सीताराम, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की पिंकी, निकिता व सुमन सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। वहीं विश्व हिंदू परिषद की पुष्पा शर्मा, अनिता कुमावत, ममता सैनी, ललिता शर्मा, मनीषा सैनी, अंजलि जांगिड़, माया सैन, सरोज शर्मा, संतोष सैन, संगीता शर्मा, ममता जांगिड़, सिलोचना जांगिड़, सरोज चोटिया तथा दुर्गा वाहिनी से स्वाति सेवका, श्वेता सेवका व रानू शर्मा सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2337486


