भगवानाराम सैनी बोले- इस बार ईमानदार व्यक्ति को देंगे टिकट:निष्ठावान कार्यकर्ता बनेगा चेयरमैन, 35 वार्डों से टिकट के लिए आए आवेदन
भगवानाराम सैनी बोले- इस बार ईमानदार व्यक्ति को देंगे टिकट:निष्ठावान कार्यकर्ता बनेगा चेयरमैन, 35 वार्डों से टिकट के लिए आए आवेदन
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में नगर पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में विधायक भगवानाराम सैनी ने कांग्रेस से पार्षद पद के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया में दस्तावेजों की छोटी-बड़ी कमियों के आधार पर प्रशासनिक स्तर पर आवेदन खारिज हो सकता है, इसलिए उम्मीदवार पूरी सावधानी से आवेदन करें।
विधायक भगवानाराम सैनी ने पिछले पांच वर्षों में नगर पालिका के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हर महीने बिना काम किए करीब एक-एक करोड़ रुपए निकाले गए, लेकिन शहर में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए। उन्होंने सफाई और रोशनी व्यवस्था को लेकर भी नगर पालिका पर निशाना साधते हुए कहा कि इन मदों में करोड़ों रुपए खर्च किए गए, इसके बावजूद शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर दिखाई देते थे और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी।
‘ईमानदार को टिकट, निष्ठावान कार्यकर्ता बनेगा चेयरमैन’
विधायक ने कहा कि कांग्रेस इस बार पार्षद पद के लिए पूरी तरह ईमानदार व्यक्ति को टिकट देने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के वफादार और निष्ठावान कार्यकर्ता को चेयरमैन बनाया जाएगा।
हर वार्ड में एक ही प्रत्याशी को मिलेगा टिकट
कांग्रेस प्रभारी हरिराम बाना ने कहा कि प्रत्येक वार्ड से पार्टी केवल एक उम्मीदवार को टिकट दे सकती है। ऐसे में जिन कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिलता, उन्हें पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के साथ पूरी निष्ठा से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव संगठन की एकजुटता से लड़ा जाएगा और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए अधिकृत प्रत्याशी की जीत के लिए जुटना होगा।
35 वार्डों से लिए आवेदन
इस दौरान शहर के सभी 35 वार्डों से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लिए गए। सम्मेलन में पर्यवेक्षक सुरेंद्र तंवर, रामकरण सैनी, केके सैनी, रतन मीणा जोधपुरा, प्रहलाद सिंह गिल, पूर्व चेयरमैन रूड़मल सैनी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल अजीज कच्छावा, एडवोकेट श्रवण सैनी, जिला महासचिव प्रवीण मिश्रा छापोली, युवा नेता नरेश सैनी, पूर्व पार्षद विश्वेश्वर लाल सैनी, नगर अध्यक्ष शिवप्रसाद चेजारा, अकरम मुगल और ताराचंद नांगल सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2335193


