सुजानगढ़ में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस ए मोहम्मदी:शहर के मुख्य मार्गों से निकला, जगह-जगह स्वागत
सुजानगढ़ में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस ए मोहम्मदी:शहर के मुख्य मार्गों से निकला, जगह-जगह स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी पर जामिया हाशमिया से जुलूस ए मोहम्मदी निकला। जो मोहल्ला तेलियान, ईदगाह मस्जिद, लाडनूं बस स्टैंड, गांधी चौक सहित मुख्य बाजार, पुलिया मदीना, नूर नगर होता हुआ मदरसा फैजाने हसनैन पर पहुंचकर संपन्न हुआ।

जगह-जगह हुआ स्वागत
जुलूस में डीजे के साथ हजारों लोग सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते चल रहे थे। वहीं डीजे पर मोहम्मद साहब के दुनिया को दिए गए अच्छे संदेश भी लिखे हुए थे। इस दौरान जोश भरे युवा हरे झंडे लहरा रहे थे। जुलूस में मसूद जमा, महमूद जमा और अकरम रिजवी रथ पर सवार होकर चल रहे थे। जुलूस ए मोहम्मदी का कई जगह लोगों ने स्वागत भी किया। वहीं कई जगह लोगों ने पानी और शरबत की व्यवस्था भी की।

बड़ी संख्या में बच्चे शामिल
जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे। हाफिज अब्दुल सलाम खींची ने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब का 1501 वां जन्मदिन है, जिस पर कौम ने उत्साह के साथ जुलूस निकाला है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया है। जुलूस के दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2335193


