सादुलपुर में किसान को सांप ने काटा, मौत:खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, बीकानेर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
सादुलपुर में किसान को सांप ने काटा, मौत:खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, बीकानेर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
राजगढ़ : चूरू जिले के राजगढ़ स्थित वार्ड 24 धीरू खां की ढाणी में खेत में काम करने के दौरान एक किसान को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान के बेटे कासम खां (70) के रूप में हुई है।घटना 22 अगस्त 2026, शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब कासम खां अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। उसी दौरान एक सांप ने उनके हाथ पर काट लिया।
गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल किया रेफर
परिजनों ने उन्हें तुरंत राजगढ़ के निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतिया अस्पताल चूरू रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान 25 अगस्त की रात कासम खां का निधन हो गया।
घटना को लेकर मृतक के बेटे सफी मोहम्मत ने राजगढ़ थाने में रिपोर्ट दी है। राजगढ़ पुलिस ने पीबीएम अस्पताल बीकानेर मॉर्च्युरी से मर्ग रिपोर्ट प्राप्त कर एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच एसआई धूप सिंह को सौंपी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2335460


