छापर में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी:गाजे-बाजे के साथ गूंजे नारे, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
छापर में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी:गाजे-बाजे के साथ गूंजे नारे, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
छापर : ईद मिलादुन्नबी छापर कस्बे में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया और देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की। यह जुलूस मुस्तफा मस्जिद से रवाना होकर सरकारी अस्पताल, अशोक स्तंभ, पुरानी मोटर गेराज, चौपड़ा बाजार से बस स्टैंड होता हुआ मुस्तफा मस्जिद चौक पर संपन्न हुआ।
जुलूस में मुस्लिम समाज के युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे। इस दौरान ‘रसूल की आमद मरहबा’ और ‘सरकार की आमद मरहबा’ जैसे नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। मुस्तफा मस्जिद चौक में समापन कार्यक्रम के दौरान मौलाना इस्तियाक खान और मौलाना रकीब खान ने अमन-चैन और आपसी भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया। मौलाना इस्तियाक खान ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जीवन से जुड़े आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
बस स्टैंड पर कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण जाट, प्रदीप सुराणा, रामनिवास जाट, दीपक चांगल, सत्यनारायण स्वामी, चंदन खान और वीरेन खान सहित कई लोगों ने जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया। जुलूस में खलील, अख्तर, शाहिद, सलमान, समीर, सोनू खींची, अफजल, आजम, अमजद, सफी, अब्दुल, हमीद, आबिद, खालिद, निसार, उस्मान अयूब, आसिफ, रजाक, सलीम चौहान, सदीक काजी, कलीम, साबिर, शकील और याकूब सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मस्जिदों को भव्य रूप से सजाया गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2335488


