भादासर में कम वोल्टेज से परेशान किसानों का प्रदर्शन:6 घंटे फुल वोल्टेज बिजली की मांग, मोटरें जलने और फसलें चौपट होने का आरोप
भादासर में कम वोल्टेज से परेशान किसानों का प्रदर्शन:6 घंटे फुल वोल्टेज बिजली की मांग, मोटरें जलने और फसलें चौपट होने का आरोप
सरदारशहर : सरदारशहर के भादासर और दिखनादा के सिलानी जीएसएस पर किसानों ने बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कृषि कनेक्शनों पर नियमानुसार 6 घंटे पूर्ण वोल्टेज बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।
बार-बार ट्रिपिंग से जल रही मोटरें
किसानों का आरोप है कि वर्तमान में उन्हें केवल 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल रही है। इस दौरान भी वोल्टेज 250 से 300 के बीच रहता है, जिससे कृषि मोटरें ठीक से काम नहीं कर पातीं और बार-बार ट्रिपिंग व कटौती के कारण जल रही हैं। किसानों ने बताया- इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों और सहायक अभियंता कार्यालय को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ है।
किसानों के अनुसार, बिजली की अपर्याप्त आपूर्ति और कम वोल्टेज के कारण मूंगफली, मूंग, ग्वार और बाजरा सहित खरीफ की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इस जीएसएस के अंतर्गत लगभग 125 कृषि कनेक्शन हैं, जिनके किसान लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं।
सरदारशहर मेगा हाईवे जाम की चेतावनी
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते वोल्टेज में सुधार कर नियमानुसार 6 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई, तो वे सरदारशहर मेगा हाईवे पर जाम लगाकर आंदोलन करेंगे। इस संबंध में सरदारशहर के जेईएन ओमप्रकाश ने बताया कि वर्तमान में आगे से बिजली कटौती चल रही है, जिसके कारण किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्या को देखते हुए जल्द ही समाधान का प्रयास किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान किसान नेता शिवलाल सिद्धू, सुभाष जाखड़, गिरधारी गोदारा, मुकेश सिहाग, रामकुमार छीरंग, जीतू सिहाग, गोपीराम सिद्धू, कालूराम कलवा, श्रवण जाखड़ और हड़मान जाखड़ सहित कई अन्य किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2335473


