शहीद पिता की बेटी ने रचा गौरव, अंकिता तिलोटिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
शहीद पिता की बेटी ने रचा गौरव, अंकिता तिलोटिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : शहीद पिता के सपनों को साकार करते हुए मंडावा के निकटवर्ती गांव किशारी निवासी अंकिता तिलोटिया ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में इतिहास विषय से 39वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता अर्जित की है। उनकी उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
अंकिता ने मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता ने क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटियों के लिए भी प्रेरणा की मिसाल पेश की है। उनकी सफलता में माता सुमित्रा देवी के त्याग, संस्कार और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं मंडावा तहसील कार्यालय में कार्यरत भाई अंकित तिलोटिया ने भी कठिन परिस्थितियों में उनका हौसला बढ़ाया और मार्गदर्शन किया।
शहीद पिता के आदर्शों और परिवार के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए अंकिता ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2444688


