युवाओं को उपदेश नहीं, संवाद और तर्कपूर्ण उत्तर की जरूरत : राठौड़
युवाओं को उपदेश नहीं, संवाद और तर्कपूर्ण उत्तर की जरूरत : राठौड़
सीकर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, वर्तमान भी हैं। नई पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए उनके साथ मित्रवत व्यवहार, निरंतर संवाद और उनके सवालों को गंभीरता से सुनना जरूरी है।
राठौड़ जेआर कॉलेज, सीकर में आयोजित मातृशक्ति प्राध्यापक संवाद को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक और मनोवैज्ञानिक परिवेश में युवाओं को केवल उपदेश देने के बजाय उनकी बात समझना और उनके तर्कों का तर्कपूर्ण उत्तर देना अधिक प्रभावी है।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी बदलावों को तेजी से ग्रहण कर रही है। ऐसे में अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की भूमिका केवल निर्देश देने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। युवाओं को समझने, संवाद करने और सीखने का अवसर देना आवश्यक है। कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचारक विशाल कुमार, विभाग प्रचारक चैतन्य प्रकाश सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी महिला प्राध्यापक मौजूद रहीं। कार्यक्रम के बाद पौधारोपण किया गया। जेआर संस्थान की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2331324


