बिसाऊ में भाजपा की विशाल जनसभा कल, वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधित
बिसाऊ में भाजपा की विशाल जनसभा कल, वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा नगर मंडल बिसाऊ की ओर से मंगलवार, 25 अगस्त को विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करेंगे।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पवन धौलपुरिया ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रत्येक वार्ड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता जरूरी है।
जनसभा दोपहर 2 बजे सोती भवन, जटिया स्कूल रोड, बिसाऊ में आयोजित होगी। पार्टी के अनुसार सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं में चुनावी उत्साह बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2331324


