झुंझुनूं में अतिक्रमण के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई, 27 वाहनों के चालान
झुंझुनूं में अतिक्रमण के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई, 27 वाहनों के चालान
झुंझुनूं : शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात पुलिस ने रोड नंबर एक, रोडवेज बस डिपो के सामने, मंडावा मोड़ सर्किल से सुभाष मार्ग और स्वर्ण जयंती स्टेडियम तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान दुकानदारों, वाहन चालकों और अन्य व्यवसायियों द्वारा सड़क पर किए गए अस्थायी एवं अवैध अतिक्रमण हटवाए गए। सड़क पर सामान रखने और वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों को समझाइश दी गई तथा आमजन के सुगम आवागमन के लिए सड़क मार्ग व्यवस्थित करवाया गया।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने और यातायात नियमों की पालना करने की हिदायत दी।
पुलिस ने बताया कि शहर में अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। व्यापारियों और आमजन से सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2331319


