शराब के नशे में झील में कर रहा था स्टंट:रील बनाने के लिए पानी में उतारी थार गाड़ी फंसी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
शराब के नशे में झील में कर रहा था स्टंट:रील बनाने के लिए पानी में उतारी थार गाड़ी फंसी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
जीणमाता : सीकर के जीणमाता थाना इलाके में शराब के नशे में एक युवक थार गाड़ी से झील एरिया में स्टंट कर रहा था। युवक की गाड़ी पानी के फंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जीणमाता SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया कि आज (गुरुवार) शाम को सूचना मिली कि थार गाड़ी से एक युवक रैवासा झील एरिया में स्टंट कर रहा था। जिसकी गाड़ी पानी के बीच फंस गई। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी को बाहर निकलवाया गया।

थार गाड़ी को चलाने वाला युवक अपनी गाड़ी से स्टंट कर रहा था। आरोपी युवक जितेंद्र (21) पुत्र मदनलाल निवासी दूजोद शराब के नशे में था। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए वह रील बना रहा था। ऐसे में 185 एमवी एक्ट में गाड़ी को जब्त करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि मानसून सीजन में रैवासा झील में पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। हालांकि, जीणमाता पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन जप्त करती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325741


