पलसाना के जलदाय विभाग कार्यालय में चोरी की वारदात:बदमाशों ने बिजली फिटिंग और एल्युमिनियम की खिड़कियां चुराई
पलसाना के जलदाय विभाग कार्यालय में चोरी की वारदात:बदमाशों ने बिजली फिटिंग और एल्युमिनियम की खिड़कियां चुराई
पलसाना : पलसाना कस्बे के मेहता का बास स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय परिसर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर यहां से बिजली फिटिंग, एल्युमिनियम की खिड़कियां और पानी के नल सहित अन्य सामान चुरा ले गए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कई खिड़कियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस संबंध में जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि चोर परिसर में घुसकर बिजली के सामान और फिटिंग को निकाल ले गए। कार्यालय में लगी एल्युमिनियम की खिड़कियां, पानी के नल और अन्य सामग्री भी चोरी कर ली गई। चोरों ने सामान निकालते समय कई खिड़कियों को भी तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिसर का निरीक्षण किया। चोरी हुए सामान और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। विभाग की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325741


