[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवक का न्यूड वीडियो बनाकर रुपए और मोबाइल लूटा:मंदिर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया, जंगल में ले जाकर मारपीट की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

युवक का न्यूड वीडियो बनाकर रुपए और मोबाइल लूटा:मंदिर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया, जंगल में ले जाकर मारपीट की

युवक का न्यूड वीडियो बनाकर रुपए और मोबाइल लूटा:मंदिर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया, जंगल में ले जाकर मारपीट की

सीकर : सीकर में युवक का न्यूड वीडियो बनाकर रुपए और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मंदिर छोड़ने के बहाने युवक को अपनी बाइक पर बैठाया और फिर जंगल में ले जाकर अपने साथियों के साथ मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

युवक ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 19 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह जाट बाजार चौराहे से धोद रोड की तरफ जा रहा था। इस दौरान पोस्ट ऑफिस के पास एक अनजान आदमी ने उसे अपनी बाइक पर लिफ्ट दी।

उसने मंदिर की तरफ छोड़ने को कहा। रास्ते में बाइक चला रहे व्यक्ति ने कहा कि उसे अपने घर रानीसती पर 2 मिनट का काम है। वह काम करने के बाद मंदिर की तरफ छोड़ देगा।

मारपीट कर युवक का मुंह मिट्‌टी में दबाया

पीड़ित युवक ने विरोध किया तो जबरदस्ती बाइक को आगे चलाता रहा और एक सुनसान जगह पर ले जाकर रोका। वहां पहले से 3 से 4 लोग थे। सभी ने मिलकर युवक को तारबंदी के नीचे से खींचकर जंगल की तरफ ले गए। जहां उन्होंने मारपीट करना शुरू किया और युवक का मुंह मिट्टी में दबा दिया।

आरोपियों ने युवक से उसका मोबाइल और 15 हजार रुपए छीन लिए। साथ ही न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करके उसे वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने और भी ज्यादा रुपए की डिमांड की। 20 अगस्त को आरोपियों ने 8 बजे वापस मिलने को कहा। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। अब कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles